वासु सोनी चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा द्वारा बिना दस्तावेज हनुमान धारा का सौंदर्यीकरण चोरी करने की नियत से ही तैयार किया गया है? हनुमान धारा सौंदर्यीकरण दस्तावेज बिना नगर पालिका पहुंचे कार्य शुरू करवा दिया गया। वहीं हनुमान धारा सौंदर्यीकरण कार्य में ठेकेदार द्वारा अव्यवस्था का अंबार अगर देखना हो तो हनुमान धारा अवश्य पहुंच देख सकते है। बिना नियम के ठेकेदार अपनी मनमर्जी से किस प्रकार गुणवत्ताहीन कार्य करा रहा है साथ ही वहा उपयोग होने वाले बिजली, पानी चोरी कर कार्य किया जा रहा है। जिसकी जानकारी लेने वाला कोई भी ईमानदार अधिकारी कर्मचारी शायद ही नगर पालिका परिषद चांपा में हो, क्योंकि कोई भी अधिकारी कर्मचारी बिना कमीशन के अपनी कुर्सी छोड़कर मौके पर जाना उचित नहीं समझता। जनता द्वारा दिए जाने वाला टैक्स का रुपया शासन के खाते में जाता है जहां से शासकीय कर्मचारियों को वेतन मिलता है। लेकिन चांपा नगर पालिका के कर्मचारी ठेकेदार की गुलामी में व्यस्त दिखते है। नगर पालिका के कर्मचारी सुबह से शाम तक ठेकेदारों का काम करते नजर आते है। अधिकारियों के कमरे में ठेकेदार कर्मचारी के साथ बैठ कर एसी का आनंद लेते हुए अपना सारा काम करवाते है। जिसकी अनुमति किसी को नहीं होती। वहीं नगर पालिका परिषद चांपा सीएमओ रामसंजीवन सोनवानी की अधिकारी गिरी और उच्च अधिकारियों के साथ सांठ गांठ तगड़ी होने की वजह से कोई भी कार्रवाई ना हो पाना। उच्च स्तर के कमीशन मिलने का ताजा उदाहरण माना जा सकता है।
बहरहाल नगर पालिका परिषद चांपा में हनुमान धारा का दस्तावेज पहुंचे बिना सीएमओ द्वारा अनुमति देना भ्रष्टाचार का नायाब उदाहरण है। वही ठेकेदार द्वारा बिना किसी नियम का पालन किए बगैर अवैध और गुणवत्ताहीन कार्य बड़ी जल्दबाजी में किया जा रहा है वहीं अधिकारी कुंभकर्णियां में सोए हुए है। अब देखना यह है कार्रवाई होती है या कमीशन बढ़ता है?

