चांपा नगर के राजस्व अधिकारी कर्मचारी पर भरोसा ऐसा कि कलेक्टर ने नहीं की जांच…हनुमान धारा शासकीय भूमि कब्जा मामले में अब कलेक्टर और कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध? प्रधानमंत्री शिकायत पोर्टल में डाला गया बिना जांच किए फर्जी दस्तावेज? 

0
30

वासु सोनी चांपा। नगर में राजस्व विभाग का मामला ऐसा कि अब जिला कलेक्टर के बिना जांच किए बिना प्रधानमंत्री शिकायत पोर्टल में फर्जी दस्तावेज डाल दिया गया? जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे को चांपा राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों पर ऐसा भरोसा को प्रार्थी के द्वारा दिए गए आवेदन पर आंख मूंदकर 2024 के सीमांकन रिपोर्ट के आधार पर पटवारी ने ऐसा प्रतिवेदन बनाया कि जिसके लिए पटवारी को वर्तमान समय में मौके पर जाना ही नहीं पड़ा, पटवारी सुधेश शांडिल्य शायद भगवान की श्रेणी में पहुंच चुके है उन्हें पूरे विश्वास के साथ मालूम है कि 2 साल तक किसी ने भी हनुमान धारा के शासकीय भूमि पर कब्जा ही नहीं किया है? जिसके तहत प्रार्थी के आवेदन का जवाब 2024 सीमांकन के हिसाब से दिया गया? जिसकी जानकारी तहसीलदार प्रशांत पटेल की दी गई, उन्होंने भी पूरे विश्वास के साथ कार्यालय के लेटर पेड में कलेक्टर शिकायत शाखा के नाम से दस्तावेज जारी कर दिया? अब समझने वाली बात यह है कि जिले के कलेक्टर शिकायत शाखा और कलेक्टर को जानकारी किसी ने नहीं दी होगी? जिसके चलते दस्तावेज का बिना सत्यापन किए कलेक्टर कार्यालय से प्रधानमंत्री शिकायत पोर्टल में फर्जी दस्तावेज अपलोड कर शिकायत का खात्मा करवा दिया गया?

पूरे मामले में जिले के कलेक्टर को भनक लगी है या नहीं ये तो प्रार्थी को पता नहीं लेकिन चांपा नगर के राजस्व अधिकारी कर्मचारी के साथ कलेक्टर शिकायत शाखा की भूमिक संदिग्ध नजर आ रही है या यह भी कह सकते है कि कलेक्टर को जानकारी क्यों नहीं दी गई? अगर दो गई है तो कलेक्टर ने जांच और उचित कार्रवाई क्यों नहीं की? पूरे मामले को देखे तो आम जनता का मानना है कि कलेक्टर की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है।

बहरहाल अब राजस्व अधिकारियों सहित जिले के तमाम अधिकारी कर्मचारियों की भूमिका पर लोगो को संदेह होने लगा है। वहीं प्रधानमंत्री शिकायत पोर्टल में और कलेक्टर शिकायत शाखा में फर्जी जानकारी जाने के बावजूद जिले के कलेक्टर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे है यह भी सन्देह के दायरे में नजर आने लगा है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here