चार सौ बीसी मामले की जानकारी मीडिया ग्रुप में नहीं दे पा रही जांजगीर चांपा पुलिस? 3 दिन पहले हो चुकी है आरोपी की गिरफ्तारी, भेजा जा चुका है जेल? 

0
23

 

वासु सोनी चांपा। 420 के एक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी और जेल भेजने के बाद भी जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है। हालांकि 420 के मामले में गिरफ्तारी 3 दिन पहले ही हो चुकी है। लेकिन अभी तक किसी प्रकार की प्रेस विज्ञप्ति विभाग ने जारी करना मुनासिब नहीं समझा। वही चांपा पुलिस के थाना प्रभारी से पूछने पर उन्होंने आरोपी के जेल दाखिल होने और चांपा पुलिस द्वारा उच्च अधिकारियों को प्रेस विज्ञप्ति बनाकर भेज देने की बात कही है। लेकिन गिरफ्तारी, आरोपी को जेल दाखिल और प्रेस विज्ञप्ति भेज देने के बाद भी पुलिस मीडिया ग्रुप में विज्ञप्ति नहीं डाला जाना संदेह को जन्म दे रहा है। आखिर आरोपी के जेल दाखिल हो जाने और 48 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी अभी तक 420 के मामले में किसे रियायत देने की प्रक्रिया जारी है?

बहरहाल 3 दिन तक कोई भी पुलिस अधिकारी कर्मचारी कुछ बताने की जहमत नहीं उठा पा रहे है। वही। पहले से जानकारी दे देने पर अन्य पत्रकारों द्वारा विवाद की स्थिति निर्मित होने का हवाला भी दिया जाता है। अब देखना यह है कि जांजगीर चांपा पुलिस इस मामले में क्या बयान जारी करती है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here