सफलता की कहानी : वित्तीय जागरूकता अभियान से मिला ₹2 लाख का बीमा दावा

0
17

बिहान खबर सक्ति। आरोह फाउंडेशन द्वारा संचालित सेंटर फॉर फाइनेंशियल लिटरेसी (CFL), जैजैपुर के वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता अभियान ने एक जरूरतमंद परिवार को समय पर आर्थिक सहायता दिलाकर अपनी प्रभावशीलता साबित की।
सक्ति जिले के जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम गुंजियाबोद निवासी स्वर्गीय उमाशंकर जांगड़े ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत बीमा कराया था। उनके निधन के बाद उनकी नामिनी श्रीमती पदमावती जांगड़े को ₹2 लाख का बीमा दावा प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। नामिनी के दस्तावेजों में त्रुटियों के कारण दावा प्रक्रिया लंबित थी।

इस दौरान CFL जैजैपुर की फाइनेंशियल काउंसलर अम्बिका राठौर ने सक्रिय पहल करते हुए नामिनी के दस्तावेजों में आवश्यक सुधार करवाया तथा पूरे मामले को लीड बैंक, जैजैपुर के अधिकारियों के संज्ञान में लाया। बैंक अधिकारियों के सहयोग से दस्तावेजों की जांच, सत्यापन और सुधार की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराई गई।

लगातार समन्वय और प्रयासों के परिणामस्वरूप 20 जुलाई 2026 को श्रीमती पदमावती जांगड़े के बैंक खाते में दो लाख रुपए जमा किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here