शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपाली चांपा में सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरण सम्पन्न…

0
12

वासु सोनी चांपा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपाली चांपा में सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरण का कार्यक्रम संपन्न किया गया।

शासन की महती योजना निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपाली चांपा के कक्षा नवमी के पात्र छात्राओं को शाला प्रबंधन समिति एवं नगर के जनप्रतिनिधि व नागरिकों की उपस्थिति में सायकल का वितरण किया गया l इस अवसर पर पूर्व पार्षद व वर्तमान भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश उपाध्यक्ष ने छात्राओं को इस योजना के महत्व को समझाया, साथ ही सरकार के अन्य योजना के बारे में भी जानकारी दी। अतिथि के रूप में उपस्थित पवन पाठक, एल्डरमैन नगरपालिका परिषद चांपा द्वारा भी छात्राओं को बधाई देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने पर जोर दिया गया l

इस अवसर पर अमरजीत सिंह खटकर उपाध्यक्ष नगरपालिका, महाराज सीताराम गुहा एल्डरमैन, सुश्री श्वेता श्रीवास एल्डरमैन, अमोलक सिंह मानवाधिकार अध्यक्ष, श्रीमती जया गोपाल पूर्व पार्षद, शाला प्रबंधन समिति के पालक सदस्य एवं विद्यालय परिवार के विनोद कुमार शर्मा प्राचार्य, संत कुमार जोशी व्याख्याता, अंजू पटेल व्याख्याता, अन्नू सराफ व्याख्याता, प्रमिला कंवर व्याख्याता, सोहन साहू व्याख्याता, सुनीता साहू व्याख्याता, अनुराधा राठौर व्याख्याता, गौरी भूमि, लक्ष्मी प्रसाद सोनी, विनोद साहू व्यायाम शिक्षक, कृष्ण चंद देवांगन, मनोज कुमार जांगड़े, कौशलेश सिंह क्षत्री, कमलेश कुमार शुक्ला , चंद्रप्रकाश यादव ,अश्विन तिर्की, सुनीता चंद्रा के साथ प्राथमिक व माध्यमिक शाला बरपाली के स्टाफ उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here