क्या प्रभारी और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की समीक्षा रंग दिखा पाएगी या टाय टाय फिस्स… चांपा नगर में पहले ही उड़ रही समीक्षा की धज्जियां…

0
57
साहब नहीं आए हैं...
साहब नहीं आए हैं…

वासु सोनी चांपा। गुरुवार को जांजगीर चांपा जिले में समीक्षा बैठक का दौर सुबह से ही शुरू हो चुका था, जिसके लिए जिले के सभी प्रमुख अधिकारी और उनके कार्यालय खाली नजर आए? सुबह से ही कर्मचारियों द्वारा सिर्फ रटा रटाया जवाब मिलने लगा कि अधिकारी अभी तक नहीं आए, कुछेक कार्यालय में मीटिंग की बात कही गई।
सुबह 11 बजे से जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले भर के अधिकारी कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। वही जिले भर में आज के दिन सभी कार्यालयों का नजारा छुट्टी जैसा ही रहा।
समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने बिजली से संबंधित समस्या के लिए अधिकारी कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाई। बिजली बिल और लाइट बंद की समस्या को देखते हुए जनता की शिकायत का निराकरण तत्काल करने कहा गया। वहीं गुणवत्तायुक्त कार्य कराए जाने की बात भी कही लेकिन पूरे जिले में गुणवत्ता को जांच करने अधिकारी कर्मचारी पीछे है। चांपा नगर पालिका परिषद में आवेदक द्वारा निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए आवेदन दिया गया है बावजूद उस पर संज्ञान लेने कोई पहल नहीं की जा रही है। क्या जिले के प्रभारी और वित्त मंत्री को इसकी जानकारी दी गई होगी?
जिले में राजस्व विभाग की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है, जहां चांपा नगर में हनुमान धारा की करोड़ों की शासकीय भूमि पर कब्जा होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही, वहीं दूसरी ओर राजस्व विभाग की समीक्षा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने त्वरित निराकरण करने निर्देश तो दिए लेकिन यह समीक्षा भी पहले ही अधिकारियों ने फेल कर रखा है?
ई अटेंडेंस की व्यवस्था को लेकर भी वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने क्रियान्वयन की बात कही लेकिन यह व्यवस्था भी धरातल पर कुछ और कहती नजर आ रही है।
बहरहाल प्रभारी मंत्री और वित्त मंत्री की समीक्षा बैठक जांजगीर चांपा जिले के अधिकारी कर्मचारी शायद ही पूरा कर पाए? दूसरी ओर जिले और नगर की जनता समीक्षा बैठक की वजह से एक दिन खराब जाने का हिसाब भी नहीं मांग पा रही है। अब देखना यह है कि समीक्षा के बाद आम जनता को फायदा होता है या दिखावा बदस्तूर जारी रहेगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here