
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य और पत्रिका के डिप्टी मार्केटिंग मैनेजर संजय देवांगन (45 वर्ष) का बुधवार रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने की खबर मिलते ही जिले के पत्रकारिता जगत और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है।
शोक संतप्त परिजनों में माता-पिता, पत्नी, पुत्र शौर्य, पुत्री श्रेया सहित भरा-पूरा परिवार शामिल हैं। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार की दोपहर बारह बजे दुरपा रोड, पुरानी बस्ती स्थित उनके निज निवास से निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार आज दुरपा रोड स्थित स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा।
संजय देवांगन के निधन से उनके सहकर्मियों, परिचितों और शुभचिंतकों में गहरा दुख है। उनके निधन पर कोरबा प्रेस क्लब परिवार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


