आज जिले के कार्यालय रहेंगे अधिकारीविहीन, साहब के आगमन और तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, जनता पूछ रही जब काम ही नहीं हो रहा तो समीक्षा किस चीज की?

0
21

वासु सोनी चांपा। जांजगीर चांपा जिले में आज सम्मान समारोह और समीक्षा बैठक का आयोजन होने वाला है, लेकिन यह समझ से परे है कि जिले में समीक्षा किस चीज की होगी?

आपको बता दें कि आज दोपहर करीब 12 बजे जिला पंचायत ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह और उसके बाद समीक्षा बैठक होने वाली है। जिसके लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव और जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी के सम्मिलित होंगे। वहीं जिले तमाम अधिकारी और कर्मचारी कार्यक्रम और समीक्षा बैठक में पहुंचने वाले मंत्रियों के स्वागत की तैयारियों में लगे हुए है। एक ओर जिले की जनता और उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा तो वहीं दूसरी ओर समीक्षा बैठक की तैयारी में आला अधिकारी और कर्मचारी लग हुए है। जब जनता तक शासन की मूलभूत सुविधा ही नहीं पहुंच पा रही तो मंत्री, अधिकारी और कर्मचारी समीक्षा किस चीज की करने जा रहे।

जिले में कई लाख आवेदन लंबित रखे हुए है बावजूद जिले के अधिकारी कर्मचारी कार्रवाई तो दूर उन आवेदनों को देखना भी मुनासिब नहीं समझ रहे। रोजाना सैकड़ों लोग जिले के मुख्य कार्यालय अपनी समस्या को लेकर पहुंचते है लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही हाथ लगता है क्योंकि जिले के अधिकारी कर्मचारी अधिकतर समय शासन के दस्तावेजों को पूरा करने लगे रहते है, जिसके चलते उन्हें समय नहीं मिल पाता, वहीं जिले और नगर की जनता का यह मानना है कि जब जनता का काम पूरा नहीं हो पा रहा तो मंत्री, अधिकारी और कर्मचारी समीक्षा किस चीज की करेंगे।

बहरहाल जिल में उपमुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री के आने की तैयारियों में पूरा जिला और जिले के पूरा अधिकारी कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत ऑडिटोरियम में अपना समय देंगे, क्योंकि नगर की जनता नहीं बल्कि शासन से वेतन मिलता है। वही किसी अधिकारी और कर्मचारी की अनुपस्थिति नजर आती है तो उनकी वेतन विसंगति शुरू हो जाएगी, वही समीक्षा बैठक और सम्मान समारोह की वजह से आज जिले के कई कार्यालय अधिकारीविहीन रहेंगे?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here