स्पेशल यात्रा ट्रेन को झंडा दिखाने पहुंचे छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत… समय पर नहीं पहुंची ट्रेन, जाना पड़ा वापस… क्या कार्रवाई की मांग करेंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष? क्या कांग्रेस पार्टी करेगी कार्रवाई की मांग?

0
9

 

वासु सोनी चांपा। रेलवे के नियम, कानून और ट्रेनों के लेटलतीफी के चलते छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत को चांपा स्टेशन से वापस जाना पड़ा।
आपको बता दें कि शुक्रवार 18 सितंबर की शाम तकरीबन 6.30 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत पूरे ताम झाम के साथ चांपा रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके साथ विधायक ब्यास कश्यप, विधायक बालेश्वर साहू, विधायक राघवेंद्र सिंह, विधायक शेषराज हरवंश, पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, हरीश परसाई, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जांजगीर चांपा राजेश अग्रवाल, जांजगीर चांपा युवा कांग्रेस के पंकज शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साधवानी, सहित तमाम कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एसी वेटिंग हाल में घंटों इंतजार फिर भी नहीं पहुंची यात्रा स्पेशल?

कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शाम 6.30 बजे से एसी वेटिंग हाल में रायपुर गुवाहाटी यात्रा स्पेशल 00843 ट्रेन का इंतजार कर रहे थे लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी जब ट्रेन चांपा स्टेशन नहीं पहुंची, तब कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता वापस चले गए। बताया जा रहा कि यात्रा स्पेशल ट्रेन चांपा स्टेशन 8 बजकर 48 मिनट पर पहुंच कर 09.15 बजे चांपा स्टेशन से रवाना हुई।

समय पर क्यों नहीं पहुंची यात्रा स्पेशल ट्रेन, क्या कार्रवाई की मांग करेगी कांग्रेस पार्टी…

रायपुर से चलकर गुवाहाटी जाने वाली रायपुर गुवाहाटी यात्रा स्पेशल 00843 ट्रेन के चांपा स्टेशन विलंब पर पहुंचने से नाराज जनप्रतिनिधि क्या कार्रवाई की मांग करेंगे। छत्तीसगढ़ में लगातार ट्रेनों के लेट चलने की जानकारी समाचार पत्र, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, वेब मीडिया में आती रहती है जिसकी जानकारी पूरे देश भर में जनप्रतिनिधियों को पता है। लेकिन जनप्रतिनिधि द्वारा स्वयं रेलवे स्टेशन में घंटों बिताने के बाद ट्रेनों की वास्तविक स्थिति का पता चला और वे वापस चले गए। अब सोचने वाली बात यह है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष इस विषय पर किस प्रकार कार्रवाई की मांग करेंगे या कांग्रेस पार्टी कार्रवाई की मांग करेगी या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here