कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव 28 सितंबर को

0
15

जांजगीर चांपा। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमानी एवं असंवैधानिक निर्णय को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नागेंद्र गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के नीतिगत निर्णय में मनमानी करने का चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। पिछले 10 महीना के दौरान दो निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू एवं विवेक जोशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निर्णय पर कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज कराई लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ने दोनों चुनाव आयुक्त को अंधेरे में रखकर विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर की प्रक्रिया जिसमें अनधिकृत रूप से नए मतदाताओं को जोड़ना नाम को हटाना तथा निर्वाचन आयोग की इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली को दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में केंद्रीकृत किया जाना और फॉर्म सिक्स में व्यापक बदलाव किया गया। जिससे पूरे भारत में लाखो मतदाताओं को संविधान प्रदत्त अपने मताधिकार से वंचित होना पड़ा और मनमानी तरीके से मतदाता सूची तैयार की और भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट चोरी की गई इस गंभीर अपराध के लिए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 28 सितंबर सोमवार को दोपहर 1 जांजगीर चांपा मार्ग स्थित मदनलाल पेट्रोल पंप से कांग्रेसजन एकत्रित होकर पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर मोड पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करेंगे। उसके बाद कलेक्टर कार्यालय में जिला निर्वाचन कार्यालय का घेराव करते हुए कलेक्टर को महामहीम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने एवं उनके ऊपर देशद्रोह का मुकदमा दायर करने की मांग की जाएगी। इस जन आंदोलन में जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, जिला पंचायत सदस्य जनपद पंचायत सदस्य युवा कांग्रेस, छात्र संगठन, सेवादल, महिला कांग्रेस किसान कांगेस इंटक मजदुर कांग्रेस सहित कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ एवं कार्यकर्ता गण आम जनता के साथ आंदोलन में शामिल होंगे और लोकतंत्र की आवाज को मजबूत करेंगे और भारतीय जनता पार्टी के इशारे में काम करने वाले संवैधानिक संस्थाओं के प्रमुख को कड़ा संदेश देगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here