
वासु सोनी चांपा। यातायात विभाग चांपा नगर सहित जिले के रोड में अवैध तरीके से कब्जा कर दुकानों का संचालन कर रहे है। वही कार्रवाई ना हो पाना यातायात विभाग और रोड पर कब्जा कर दुकान संचालन करने वाले के साथ सांठ गांठ की ओर खुले रूप से इशारा कर रहा है। आखिर रोड पर कब्जा कर दुकान का संचालन करने वालों पर कार्रवाई नहीं कारण के पीछे क्या कारण है?
आपको बता दें कि चांपा नगर में मुख्य मार्ग पर संचालित दुकानों द्वारा रोड पर आधे से अधिक कब्जा कर कमाई की जा रही है। जिसकी जानकारी जिले के सभी उच्च अधिकारी और कर्मचारियों को है। बावजूद कोई भी कार्रवाई करने के बजाय अपनी जेब गर्म करने के बारे में विचार करते नजर आते है। वही नगर की जनता रोड पर कब्जा कर दुकान संचालन करने वालों से परेशान है, तो जनता भी अब रोड पर कब्जा कर दुकान संचालन करने का मन बना रही है।
गरीबों पर कार्रवाई, अमीरों से जेब गर्म?
नगर और जिले की रोड पर कोई व्यापारी दुकान का संचालन करे तो जिले के प्रशासनिक और पुलिस विभाग कार्रवाई करने से बचते फिरते है या फिर संरक्षण प्रदान करना शुरू कर देते है। वही कोई गरीब अगर रोड पर दुकान खोल से तो प्रशासन और पुलिस उसे बंद कराने कमर कस लेती है।
रोड पर कब्जे की कार्रवाई यातायात की, लेकिन यातायात विभाग जिले से गायब?
चांपा नगर और जिले की बात करें तो यातायात विभाग सिर्फ कुछ जगहों को छोड़कर गायब हो गई है। रोड पर कब्जा दिखने के बाद भी कोई कार्रवाई ना कर पाना यातायात विभाग के डर को साबित रहा है? वहीं कर्मचारियों की कमी का बहाना बनाकर भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जिससे यह प्रतीत हो रहा कि यातायात विभाग जिले से गायब हो गया है? जिसका पूरा फायदा चांपा नगर और जिले के व्यापारियों को मिल रहा है।
बहरहाल रोड पर कब्जा कर दुकान का संचालन करना अब आसान बात हो गई है? यातायात विभाग के द्वारा कार्रवाई ना कर पाने से अब नगर की जनता भी रोड पर कब्जा कर दुकान संचालित करने का मन बना रही है। अब देखना यह है कि कार्रवाई हो पाएगी या रोड पर अवैध दुकानों का संचालन और बढ़ेगा?


