
वासु सोनी चांपा। आगामी त्योहार को लेकर चांपा थाने में शांति समिति का आयोजन किया गया। जिसके लिए शाम 5 बजे का समय दिया गया था लेकिन शाम 5.30 बजे तक तक थाना परिसर में सिर्फ तहसीलदार, नायब तहसीलदार, नपा चांपा अध्यक्ष, थाना प्रभारी और पत्रकार बस नजर आए।
आपको बता दें कि आगामी त्योहार को लेकर नगर एवं आसपास के सभी समितियों को बुलावा भेजा गया था लेकिन शाम बीतते तक एक दो समितियां ही पहुंच सकी। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि शान्ति समिति की बैठक का आयोजन महज एक खानापूर्ति बनकर रह गई है। किसी का समय पर नहीं पहुंच पाना नगर की व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। आखिर शांति समिति की बैठक में समय पर नहीं पहुंच पाना किसकी गलती का खामियाजा है। वही नगर में कितने स्थानों पर समिति पूजा का आयोजन कर रहे है उसकी जानकारी भी पुलिस और प्रशासन के पास नहीं हैं।
बहरहाल शांति समिति की यह स्थिति नगर की जनता और पुलिस के प्रभाव के बीच प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है। वही शान्ति समिति की बैठक में काफी समय बाद भी सिर्फ प्रशासन, पुलिस, जनप्रतिनिधि और पत्रकार ही नजर आए।


