मां समलेश्वरी में जगमगाए आस्था के दीप… भक्तों ने दीप प्रज्वलित कर मांगी मनोकामनाये… शारदीय नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ…

0
6

वासु सोनी चांपा। वर्षों पुरानी परंपरा और आस्था के बीच शारदीय नवरात्रि पर्व का शुभारंभ हुआ। चांपा नगर की कुलदेवी श्री मां समलेश्वरी मंदिर में 11 अक्टूबर की सुबह मंगला आरती पश्चात नवरात्रि पर्व के शुभ मुहूर्त के अवसर पर तकरीबन 10 बजे चांपा जमींदारी के जमींदार कुंवर भिवेंद्र बहादुर सिंह, कुंवर आर्यवीर सिंह एवं श्री मां समलेश्वरी मंदिर व्यवस्थापन समिति के सभी सदस्यों, बैगा और भक्तों के द्वारा आदिशक्ति जगत जननी मां समलेश्वरी माता के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर शारदीय नवरात्रि पर्व का शुभारंभ किया। वही राजपुरोहित परिवार के पंडित कृष्णा द्विवेदी एवं अतुल कृष्ण द्विवेदी के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कराया गया।

बैगा और सेवकों ने सम्हाली कमान…

श्री मां समलेश्वरी मंदिर के बैगा और भक्तों ने मिलकर ज्वारा और ज्योति कलश प्रज्वलित किया। नवरात्रि के शुरू दिन से ही बैगा सेवकों द्वारा ज्वारा और ज्योति की देखरेख की जाती है। जो नवरात्रि के अंतिम दिवस तक अनवरत चलती रहती है। वही मंदिर पहुंचने वाले भक्तों ने माता के आशीर्वाद लेकर प्रसाद प्राप्त किया। साथ ही मनोकामना कलश के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगी।

दूर दूर से पहुंचते है श्रद्धालु

मान्यता है कि श्री मां समलेश्वरी के सामने जो भी भक्त अपने मनोकामना मांगते ही वो अवश्य पूरी होती हैं। वही श्रद्धालु नवरात्रि के प्रथम दिन से ही माता के दर्शन करने दूर दूर से पहुंचते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here