
वासु सोनी चांपा। नगर में जगत जननी मां दुर्गा के स्वागत के बाद घट स्थापना की तैयारियां पूरी कर सुबह से ही मंदिरों में ज्योति/ ज्वारा कलश प्रज्ज्वलित की जा चुकी है।
नगर की कुलदेवी मां समलेश्वरी में घट स्थापना के साथ नवरात्र प्रारंभ…
नगर की कुलदेवी आदिशक्ति मां समलेश्वरी मंदिर में सुबह 10 बजे मनोकामना दीप प्रज्वलित कर घट स्थापना के साथ नवरात्र पर्व का शुभारंभ किया गया। मंदिर के राजपुरोहित एवं अध्यक्ष कुंवर भिवेंद्र बहादुर सिंह के द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर मनोकामना दीप प्रज्वलित किया गया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।
पंडालों में की गई भव्य पूजा अर्चना
नगर के दुर्गा पंडालों में मां जगत जननी दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा विराजित कर सुबह से ही भव्य रूप से पूजा अर्चना कर शारदीय नवरात्रि पर्व शुरुवात की गई। पूजा पंडालों में कई दिनों से नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां की जा रही थी।
कई स्थानों में हुआ मां दुर्गा का भव्य स्वागत…
नगर के हटरी चौक पंडाल में विराजित मां दुर्गा के आगमन को लेकर भव्य स्वागत सेंट्रल बैंक चौक में हुआ। जहां माता आगमन में संगीतमय कार्यक्रम, आतिशबाजी, महाआरती और प्रसाद वितरण हुआ। वहीं सोनार पारा में विराजित मां दुर्गा का भव्य स्वागत नीम चौक में किया गया। जहां भक्तों ने रंगारंग बलून उड़ाकर, महाआरती कर माता की प्रतिमा पंडाल तक पहुंचाई। नगर के बीच पोस्ट ऑफिस के बगल में स्थित माई की बगिया बड़े ही आकर्षक रूप से सजाई गई। जहां शाम ढलते ही माता का आगमन आकर्षक सितारो के साथ महाआरती कर किया गया। हटवारा चौक स्थित पंडाल में मातारानी का आगमन आकर्षक साज सज्जा के साथ महाआरती कर किया गया।
बहरहाल नगर के सभी स्थानों में माता का आगमन बहुत ही भव्य, आकर्षक, संगीतमय कार्यक्रम, आतिशबाजी के साथ किया गया। साथ ही नवरात्रि पर्व के प्रथम दिवस मां शैल पुत्री की आराधना के साथ शारदीय नवरात्रि पर्व का आगाज हुआ। वहीं 9 दिनों तक नगर का माहौल भक्तिमय नजर आएगा।
- छत्तीसगढ
- अकलतरा
- अन्य खबरें
- अंबिकापुर
- आस्था
- एमसीबी
- कवर्धा
- कांकेर
- कोरबा
- क्राइम
- खरसिया
- खाटूश्याम जी
- खेल
- गरियाबंद
- जगदलपुर
- जशपुर
- जांजगीर-चांपा
- ट्रेंडिंग
- दिल्ली
- दुर्ग
- धमतरी
- परिवहन
- पुलिस
- पेंड्रा गौरेला मरवाही
- प्रशासन
- बलोदाबाजार
- बिज़नेस
- बिलासपुर
- भिलाई
- मनोरंजन
- मुंगेली
- मुंबई
- राजनांदगाँव
- राजनांदगांव
- राजनीति
- रायपुर
- रेलवे
- शिक्षा
- शेयर मार्केट
- सक्ती
- सारंगढ़
- सूरजपुर
- स्वास्थ्य


