आधी रात युवती ने स्कूटी में लगाई आग, कारण अज्ञात… चांपा पुलिस जुटी जांच में

0
29

चांपा। नगर के सुड्डू चौक से हनुमान धारा जाने वाले मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक स्कूटी आग की लपटों में घिरी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद के बाद एक युवती ने कथित तौर पर गुस्से में अपनी स्कूटी में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस को युवती ने भी कथित रूप से बताया कि विवाद के चलते उसने गुस्से में आकर वाहन को आग के हवाले किया। हालांकि, घटना के सभी पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा। अब पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है, इस पर नजर बनी हुई है। वाहन में आग लगने से हुए नुकसान और घटना की परिस्थितियों को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

“युवती की पहचान गोपनीय रखी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here