सद्भावना दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली शपथ

0
226

वासु सोनी, पामगढ़। सद्भावना दिवस पर संभागायुक्त कार्यालय एवं कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा के भेदभाव किये बिना देशवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ ली गई। उल्लेखनीय कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के जन्मदिवस 20 अगस्त को प्रतिवर्ष सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 20 अगस्त को अवकाश होने के कारण आज जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एसडीएम कार्यालय पामगढ़ में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here