हॉस्टल अधीक्षक का आतंक, शराबखोरी कर खाना खा रहे बच्चों पर जमकर की मारपीट फिर निकाला बाहर,अब ग्रामीणों ने की कड़ी कार्यवाही की मांग

0
292

जशपुरनगर। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंचायत डुमरिया में प्री मैट्रिक छात्रावास अधीक्षक ने शराब पीकर खूब हुड़दंग बाजी की.उन्होंने खाना खा रहे बच्चों को गंदी गंदी गालियां देकर जमकर मारपीट की और रात के अंधेरे में छात्रावास से बाहर निकाल दिया.महज 10 से 12 साल के अध्यनरत बच्चें रात के अंधेरे में रोते हुये पैदल अपने-अपने घर चले गए.इस घटना की जानकारी मिलते ही कुछ बच्चों के अभिभावक और ग्रामीण एकत्रित हुये और उन्होंने खूब नाराजगी व्यक्त करते हुये कानूनी कार्यवाही के साथ ही ऐसा कृत्य करने वाले अधीक्षक के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया।बरहाल जब मीडिया ने उनसे बात की तो उन्होंने शराब सेवन करने की बात स्वीकार की इसके साथ ही उन्होंने अपनी बात नहीं मानने पर बच्चों के पिटाई कर रात के अंधेरे में बाहर भगा देने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here