प्रांतीय व क्षेत्रीय जूडो, कुरात, ताइक्वांडो व कराते खलेकुद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया स्थानीय विधायक व्यास कश्यप ने

0
325

चांपा। कोसा कांसा कंचन की नगरी में मेजर ध्यानचंद जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तिलभांडेश्वर बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा में विद्याभारती की योजना अनुसार प्रांतीय एवम क्षेत्रीय जूडो, कुरात, ताइक्वांडो व कराते खलेकुद प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार से शुरू हुआ। प्रतियोगिता में लगभग 400 से भी अधिक बच्चे भाग ले रहे है।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक व्यास कश्यप, नगर पालिका परिषद चांपा के अध्यक्ष जय थवाईत, वरिष्ठ अधिवक्ता गोपीचंद बरेठ सहित समिति के सभी सदस्य और नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक व्यास कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा की खेलकूद से आचरण और व्यवहार में बहुत परिवर्तन आता है। बच्चों को हमेशा खेल प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। जिससे उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की राह आसानी से मिलती है। वही विधायक ने यह भी कहा कि स्कूल के दिनो से इस संस्थान से उनका लगाव है। विधायक व्यास कश्यप ने यह भी कहा कि वे वर्तमान में विधायक है फिर भी साल 1985 से वे लगातार यहां के दायित्वों का निर्वहन कर रहे है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here