कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल, हथनेवरा की घटना, घायल का बीडीएम में उपचार जारी, चांपा पुलिस जुटी जांच में

0
242

जांजगीर चाम्पा। चाम्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथनेवरा में कार और मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई। बाइक सवार फेरी वाला बम्हनीडीह से कपड़ा बेच कर अपने घर वापस भोजपुर बेलदारपारा चाम्पा जा रहा था। जो हथनेवरा के समीप वेगनआर कार के चपेट में आने घायल हो गया। बाईक सवार को चाम्पा के बिसाहू दास महंत चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती किया गया। कार अनियंत्रित होकर खेत मे जा गिरी। कार मालिक विवेक त्रिपाठी बसंतपुर चाम्पा का रहने वाला बताया जा रहा हैं। घटना की सूचना मिलने पर चाम्पा पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here