11 केवी बिजली तार की चपेट में आने से मिस्त्री घायल, अपने घर का काम कर रहा था हेमलाल…

0
297

चांपा। ग्राम कोसमंदा में अपने घर का काम करते हुए मिस्त्री 11 केवी की चपेट में आने से घायल हो गया। जिसे त्वरित उपचार के लिए बीडीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां घायल का इलाज जारी है।

आपको बता दें कि आजकल लोग अपने घर को बनाने का काम करते हैं लेकिन घर के समीप जा रहे बिजली के तारों के ध्यान नहीं रखतें। जिसके चलते बड़ी घटना घटित हो जाती है। ग्राम कोसमंदा के हेमलाल कौशिक पिता लक्ष्मी प्रसाद अपने घर में मिस्त्री का काम कर रहा था। उनके घर के ऊपर से 11 केवी बिजली का तार गुजरा हुआ था। जो काम के दौरान अचानक ही हेमलाल को अपनी ओर खींच लिया। जिसकी चपेट में आने से मिस्त्री काम कर रहा हेमलाल घायल हो कर नीचे गिर गया जिसके कारण हाथ और चेहरे पर चोट आई है। आसपास के लोगों द्वारा 112 की मदद से बीडीएम हॉस्पिटल भेजा गया। जहां घायल मरीज का इलाज जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here