13 पंचों के मतों से पारित हुआ अविश्वास प्रस्ताव, सरपंच का पद हुआ खाली

0
310

विक्रांत ध्रुवंशी। जनपद पंचायत बिल्हा के ग्राम पंचायत मोहतराई के सरपंच पद का अविश्वास प्रस्ताव 13-2 के अभिमत से पारित हो गया।

ग्राम पंचायत मोहतराई की सरपंच राजेश्वरी साहू के क्रियाकलापों से परेशान पंचों ने सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया। अतिरिक्त तहसीलदार रिचा सिंह, पंचायत इंस्पेक्टर आर के टोंडे के सामने सभी पंचों ने अपना मत दिया। जिसमे 13 पंचों ने अपना मत सरपंच राजेश्वरी साहू के खिलाफ दिया। जिसके फलस्वरूप सरपंच राजेश्वरी साहू को सरपंच पद से हाथ धोना पड़ गया। पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर काफी गहमा गहमी का माहौल रहा। अप्रिय घटना ना हो जिसे लेकर पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here