लाखो का अवैध कबाड़ पर सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्यवाही,, दो आरोपियों से लाखों के समान जब्त..

0
339

 

बिलासपुर। गुरुवार को सिरगिट्टी पुलिस ने कबाड़ से भरे दो ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। दरसअल बिलासपुर के कबाड़ी इनदिनों काफी सक्रिय है। जो बड़े ही शातिर ढंग से अवैध कबाड़ को खपाने में लगे है। जिसको लेकर बिलासपुर पुलिस समय समय कार्यवाही करती है।

इसी कड़ी में सिरगिट्टी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तिफरा न्यू बस स्टैंड में दो ट्रक अवैध कबाड़ को अवैधानिक रूप से परिवहन करने की तैयारी की जा रही है। जिसपर सिरगिट्टी पुलिस ने आला अफसरों के निर्देश पर टीम गठित कर मौके पर दबिश देने भेजा गया।

जहाँ घेराबंदी कर दो आरोपियों के कब्जे से गाड़ी सहित 4 लाख 10 हजार रुपए के समान को जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार तिफरा निवासी शंशाक भोषले मेटाडोर क . सीजी 10 आर 0323 मे लोहे , टीने का कबाड सामान 9650 कि.ग्रा और चिरमिरी निवासी विनय राय मेटाडोर क सीजी 10 सी 8980 मे लोहे टीन का कबाड सामान 3980 कि.ग्रा समान के साथ रंगे हाथों पकड़े गए हैं। जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here