चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें; उपराज्यपाल ने शराब घोटाले में मुकदमा चलाने ED को दी मंजूरी

0
154

विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शराब नीति के मामले में केजरीवाल पर मुकदमा चलाने की अनुमति प्रवर्तन निदेशालय (ED) को दी है. इस महीने की शुरुआत में ED ने एलजी से अनुमति मांगी थी. केंद्रीय निकाय को शराब नीति बनाने और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार का पता चला, जिसकी जांच के लिए उसने अनुमति मांगी थी. 17 मई को ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट संख्या 7 में इसका उल्लेख किया था, जो 9 जुलाई को कोर्ट ने शिकायत स्वीकार की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here