नाबालिक ने लगाई फांसी, सरकंडा पुलिस जुटी जांच में

0
305

 

बिलासपुर। रामायण चौक के पास लकड़ी टाल के सामने रखे टेबल का सहारा लेकर नाबालिक ने फासी लगा ली। अब देखना ये है कि ये फ़ासी नाबालिक ने खुद लगाई या मामला कुछ और ही है।

जानकारी के मुताबिक शुभम यादव पिता सियाराम यादव नशे का आदी था। कुछ दिन पहले वो नशा मुक्ति केंद्र से वापस आया था। लेकिन ऐसा क्या हो गया जो उसने फांसी जैसा कदम उठा लिया। रात तकरीबन 12.30 बजे के आसपास अपने घर के समीप लकड़ी टाल के सामने जाकर फासी लगा ली। फिलहाल मामले की जांच सरकंडा थाने के द्वारा की जा रही है।

बहरहाल नाबालिक द्वारा ऐसा कदम उठाना अपने आप में संदेहास्पद है। सरकंडा पुलिस जांच में जुटी है। अब देखना ये है की मामला खुदकुशी का है या हत्या का।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here