रायपुर निगम महिला सामान्य के लिए आरक्षित

0
166

रायपुर,

नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया हुई। रायपुर निगम महिला सामान्य के लिए आरक्षित हो गया है। रायगढ़ और रिसाली अनुसूचित जाति, अंबिकापुर सीट अनुसूचित जनजाति के लिए जनसंख्या के आधार पर इस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। बाकी 11 नगर निगमों में 3 कोरबा, राजनांदगांव और धमतरी में अभी ओबीसी वर्ग का महापौर है। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में चल रही है।

अनारक्षित और ओबीसी आरक्षित सीटों में से 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए निकाला जाएगा। 11 सीटों में से सात सीटें अनारक्षित के लिए रहेंगी। चार ओबीसी के लिए आरक्षित होंगी। आरक्षण के बाद ओबीसी और बची हुई अनारक्षित सीटों में महिलाओं का आरक्षण होगा। इस तरह 14 निगम में 7 अनारक्षित सीटें हैं, इनमें दो महिलाओं के लिए और 4 ओबीसी, जिसमें एक ओबीसी महिला के लिए आरक्षित रहेगी। 1.रायपुर- सामान्य महिला 2.बीरगांव-सामान्य महिला 3.दुर्ग- ओबीसी महिला 4.भिलाई-OBC 5.भिलाई चरौदा-OBC 6.बिलासपुर-OBC 7.कोरबा-सामान्य महिला 8.धमतरी-समान्य 9.रायगढ़ – SC 10.अम्बिकापुर ST 11.रिसाली-SC महिला 12.चिरमिरी- सामान्य 13.जगदलपुर-सामान्य 14. राजनांदगांव -सामान्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here