उन्होंने कहा कि कालकाजी से कांग्रेस के कई पदाधिकारी, जैसे यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष जसप्रीत सिंह अटवाल, पूर्व जनरल सेक्रेटरी नदीम खान, गुरप्रीत सिंह अटवाल और गुरपाल सिंह, आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं.
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर कहा, ” “मुझे यह बताते हुए खुशी है कि दिल्ली सरकार के काम देखते हुए और अरविंद केजरीवाल ने जो दिल्ली में बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल और महिलाओं कोफ्री बस यात्रा की सुविधा दी है उसे देखते हुए दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेस से जुड़े हुए कई नेता आज कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी जॉइन कर रहे हैं,”
ये कांग्रेस नेता AAP में शामिल
उनका कहना था कि आप में शामिलहोने वाले नेताओं में युवा कांग्रेस कालकाजी के पूर्व उपाध्यक्ष जसप्रीत सिंह अटवाल, युवा कांग्रेस कालकाजी के पूर्व महासचिव नदीम खान, जिला संगम विहार युवा विंग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह अटवाल, पूर्वी पटेल नगर वॉर्ड से कांग्रेस की निगम प्रत्याशी और खटीक समाज की अखिल भारतीय उपाध्यक्ष शकुंतला परेवा और दिल्ली युवा कांग्रेस के गजेंद्र सिंह शामिल हैं.”
CM आतिशी ने कहा कि वे और उनकी पूरी टीम आम आदमी पार्टी में शामिल हो रही है. कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल होने वाले अन्य लोगों में गुरप्रीत सिंह अटवाल, परविंदर सिंह अटवाल, राजवीर सिंह, गुरविंदर सिंह, दीपक कुमार, सहदेव, गुरपाल सिंह, आर्यांश, राजवीर सिंह, एडवोकेट देवेन्द्र रजोरा, भगवान दास, सुरेंद्र जाटव, हरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, रोहित कोहली, गुलशन शर्मा, आरके चौधरी, इंद्रजीत शर्मा, हरविंदर सिंह लाली, परमजीत सिंह भी AAP में शामिल हो गए हैं.
‘चौथी बार लाएंगे AAP की सरकार’
CM आतिशी ने कहा, “आप सभी का आम आदमी पार्टी में स्वागत है. हम सब लोग मिलकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के कामों को आगे बढ़ाएंगे. 5 फरवरी को दिल्ली में चुनाव हैं. हम सब मिलकर फिर से दिल्ली में चौथी बार भारी बहुमत से अरविंद केजरीवाल की सरकार को लेकर आएंगे.”