महाराष्ट्र की राजनीति को हिला देने वाली खबर… CM फडणवीस के मंत्री धनंजय मुंडे पर प्रमोद महाजन की भाभी का सनसनीखेज आरोप, बोलीं- ‘सीएम ने मुझे…’

0
194

महाराष्ट्र की राजनीति को हिलाकर रख देने वाली खबर निकलकर सामने आई है। दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की भाभी सारंगी महाजन ने CM देवेंद्र फडणवीस के मंत्री धनंजय मुंडे सनसनीखेज आरोप लगाया है। सारंगी महाजन ने मामले में मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात कर पंकजा मुंडे के चचेरे भाई धनंजय मुंडे का इस्तीफा मांगा है। सारंगी महाजन के इस आरोप के बाद महाराष्ट्र की सियासत में एक बार गरमाहट आ गई है।

दरअसल बीजेपी के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की भाभी सारंगी महाजन ने मंत्री धनंजय मुंडे पर बुधवार को बीड जिले में साढ़े तीन करोड़ से अधिक कीमत की डेढ़ एकड़ जमीन को मात्र 21 लाख रुपये में जबरन हड़पने का आरोप लगाया। मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर सारंगी ने आरोप लगाया कि धनंजय मुंडे के एक सहयोगी ने उन पर अपनी जमीन हस्तांतरित करने के लिए दबाव डाला था।

प्रमोद महाजन के भाई दिवंगत प्रवीण की पत्नी सारंगी महाजन ने दावा किया कि उनकी साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक कीमत की जमीन को जबरदस्ती मात्र 21 लाख रुपये में अधिग्रहित कर लिया गया। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सारंगी महाजन ने कहा, “मुख्यमंत्री ने मुझे न्याय का भरोसा दिलाया है. मुझे (उपमुख्यमंत्री) अजित पवार से भी इसी तरह का आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि धनंजय मुंडे ने पिछले डेढ़ साल में मुझे काफी परेशान किया है और मैं उनके इस्तीफे की मांग करती हूं. मुंडे अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। आरोपों पर टिप्पणी के लिये मुंडे उपलब्ध नहीं थे।

सरपंच हत्या मामले में भी आलोचना का सामना कर रहे धनंजय

हत्या के एक मामले में धनंजय मुंडे पहले ही विवादों में चल रहे हैं। धनंजय मुंडे पर अपने गृह जिले बीड के एक गांव के सरपंच की हत्या के मामले में पहले से ही आलोचना का सामना कर रहे हैं। बीड में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या का आरोप वाल्मिक कराड पर लगा है। कराड को धनंजय मुंडे के कट्टर कार्यकर्ता के नाम से पहचाना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here