सर्चिंग में जवानों को मिला मृत ड्राइवर के शव का अवशेष, परिजनों ने दोबारा किया अंतिम संस्कार

0
156

दंतेवाड़ा,

बीजपुर जिले के कुटरू अंबेली में नक्सलियों के आईईडी बम ब्लास्ट में 8 जवान और एक सिविलियन ड्राइवर शहीद हुआ था. बंद ताबूत में मृतक ड्राइवर तुलेश्वर राणा के शव का अंतिम संस्कार उसके गृहग्राम आरापुर में ससम्मान किया गया. घटना स्थल पर डीआरजी के जवान लगातार सर्चिंग कर रहे. आज जवानों को मृतक वाहन चालक के शव का एक अवशेष पास की ही नाला में मिला. इस अवशेष को दंतेवाड़ा पुलिस ने मृतक तुलेश्वर राणा के परिजनों को सुपुर्द किया. मृतक ड्राइवर के शव के अवशेष का आज परिजनों ने गीदम श्मशान गृह में दोबारा अंतिम संस्कार किया.

हाल ही में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर डीआरजी जवानों से भरी स्कार्पियो को उड़ा थी, जिसमें 8 जवानों शहीद हुए थे. वहीं बस्तर जिले के केशलूर थाना क्षेत्र के आरापुर गांव का एक सिविलियन ड्राइवर तुलेश्वर राणा की मौत हुई थी. 7 जनवरी को सभी शहीद जवानों और सिविलियन ड्राइवर तुलेश्वर राणा को सलामी दी गई, जिसके बाद बंद ताबूत में मृतक तुलेश्वर राणा के शव का अंतिम संस्कार उसके गृहग्राम में किया गया.

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया, ब्लास्ट वाली जगह पर लगातार सर्चिंग की जा रही थी. इस दौरान डीआरजी जवानों को मृत ड्राइवर तुलेश्वर राणा के शरीर का और अवशेष अंबेली नाला में दिखा. इसकी फॉरेंसिक कार्यवाही पूरी करने के बाद परिजनों को सौंपा गया. इधर मृतक तुलेश्वर राणा के परिजन में बड़ा भाई लखीराम राणा, बड़े पिताजी का बड़ा बेटा वरुण कुमार राणा और मामा पहुंचे थे, जिन्होंने पुलिस के बीच में शव के शेष अवशेष का दोबारा गीदम श्मशान गृह में दाह संस्कार किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here