स्कूल में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से इलेक्ट्रिशियन की मौत, मुआवजे को लेकर मचा हंगामा

0
142

डोंगरगढ़,

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित सेंट विन्सेंट पल्लोट्टी इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. स्कूल के इलेक्ट्रिशियन, जो फाउंटेन की मरम्मत कर रहे थे, करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय निवासियों ने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया. मुआवजे की मांग को लेकर हुए विरोध के बाद स्कूल प्रशासन ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता, नौकरी और बच्चों की मुफ्त शिक्षा देने की घोषणा की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here