CG में भीषण सड़क हादसा : ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, 4 यात्रियों की मौत, कई घायल

0
135

सुकमा,

छत्तीसगढ़ में सुकमा- तेलंगाना बार्डर पर तेज रफ्तार बस रेत से भरे ट्रक से जा टकराई. इस हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह हादसा तड़के साढ़े 3 से 4 बजे के बीच हुआ है. इस हादसे में बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही तेलंगाना के सूर्यापेट डीएसपी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं हादसे में अब तक 2 महिला और 2 पुरूषों की मौत की पुष्टि पुलिस ने की है. बताया जा रहा है कि कई यात्रियों को गंभीर चोट आई है, जिनका इलाज जारी है. पुलिस मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच में जुटी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here