‘बांग्लादेश बन रहा पश्चिम बंगाल…’, सरस्वती पूजा को लेकर ममता बनर्जी पर भड़के केंद्रीय मंत्री? बंगाल सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

0
153

सरस्वती पूजा को लेकर काेलकाता के जोगेश चंद्र चौधरी कॉलेज में हुए विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने चिंता जताई और उन्होंने CM ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाया है. केंद्रीय मंत्री सुकांता का कहना है कि ममता बनर्जी बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती थी और उसमें भी सफल हो रही हैं क्योंकि यहां पूजा करने की आजादी नहीं है. बंगाल में पुलिस सुरक्षा में पूजा हो रही हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा कि कोलकाता ही नहीं मालदा, हरिणघाटा जैसी जगहों पर जहां हिंदू आबादी घट गई है. इन जगहों पर सरस्वती पूजा के दौरान पुलिस की तैनाती करनी पड़ रही है, जैसे बांग्लादेश में होता है. फिर भी हिंदुओं पर वहां पर हमले होते हैं और मूर्तियां तोड़ दी जाती हैं.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘कोलकाता में पुलिस प्रोटेक्शन में सरस्वती पूजा की जा रही है. इसके लिए मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई देना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने सपना देखा था कि वह पश्चिम बंगाल को धीरे-धीरे पश्चिम बांग्लादेश बनाएंगी. जैसे बांग्लादेश में पुलिस और आर्मी की सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा और बाकी पूजा होती हैं. इसके बावजूद भी अटैक हो जाते हैं और मूर्तियां तोड़ी जाती हैं. वैसे ही आज कुछ हद तक कोलकाता में ममता बनर्जी भी सफल हो गईं.’

सुकांता मजुमदार ने आगे कहा, ‘सिर्फ कोलकाता में ही सरस्वती पूजा को लेकर विवाद नहीं हुआ है और भी इलाकों में ऐसी घटनाएं देखने को मिली हैं. मालदा, हरिणघाटा में भी विवाद हुआ है, जहां भी हिंदू आबादी घट गई है. हरिणघाटा में तृणमूल कांग्रेस के बूथ प्रजीडेंट ने लोगों को धमकाया था कि हम सरस्वती पूजा नहीं करने देंगे सके साथ ही मालदा में भी सरस्वती पूजा के दौरान पुलिस तैनाती करनी पड़ रही है. ये वास्तविक चित्र हैं बंगाल का और पूरे पश्चिम बंगाल को इसके बारे में सोचना चाहिए.’

2 फरवरी को कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस सुरक्षा के बीच सरस्वती पूजा आयोजित की गई थी. कॉलेज के छात्रों ने हाईकोर्ट में शिकायत की थी कि उन्हें धमकी मिल रही हैं, जिस पर ने कहा था कि उन्हें धर्म का जश्न मनाने का अधिकार है. जज ने पुलिस को कार्यक्रम के लिए सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here