वासु सोनी चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा एक ऐसा संस्थान है जहां कार्यरत कर्मचारियों का रवैया तानाशाहीपूर्ण रहता है। नगर की जनता से इस संस्थान के कर्मचारियों का व्यवहार देखते ही बनता है। गर्मी की शुरूआत हो चुकी है और नगर में पानी की समस्या बदस्तूर जारी है। वहीं नगर पालिका के नल विभाग में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा सुबह से शाम लगातार काम किया जाता है लेकिन काम होता है और नही भी होता, जिसकी जानकारी विभाग में कार्यरत कोई भी कर्मचारी नहीं दे पाता। वह काम के दौरान सिर्फ अपनी समस्या का राग अलापते रहता है। नगर पालिका परिषद के नल विभाग के प्रभारी हरीश यादव से जब इस बारे में मौखिक चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि विभाग के लोग काम करते हैं लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा ये भी एक समस्या है। लेकिन समस्या का निराकरण कौन कर पाएगा इसकी जानकारी विभाग के प्रभारी को भी नहीं है। वहीं उनका मानना है कि हमारे द्वारा सभी कार्य किया जाता है अगर कार्य नहीं हो पा रहा तो सस्पेंड बस कर सकते हैं निकाल तो नहीं सकते। इन मौखिक बातों से यह जाहिर हो रहा था कि पालिका में ऐसे और भी कर्मचारी हैं जिनकी मानसिकता यहीं तक सीमित है कि उन्हें कोई काम से नहीं निकाल सकता सिर्फ सस्पेंड कर सकता है। वहीं नल विभाग के प्रभारी इंजीनियर लव अग्रवाल से जब इस बारे में चर्चा की गई तो उन्होंने भी कहा अगर कर्मचारी द्वारा ऐसा कहा गया है तो ये गलत है रही बात कार्रवाई की तो मुख्य नगर पालिका अधिकारी ही संज्ञान लेकर कार्रवाई कर सकते हैं।
बहरहाल नगर पालिका परिषद चांपा में काम कर रहे शासकीय कर्मचारियों की मानसिकता आम जनता के लिए कैसी होनी चाहिए ये नगर पालिका परिषद चांपा पहुंचने के बाद ही पता चलता है। अगर स्थिति यही रही तो किसी भी समय नगर की जनता पालिका के लिए अपना सख्त रूख अपना सकती है।