
जांजगीर चांपा। जांजगीर से लगे ग्राम जर्वे (च) के जर्जर सड़कों को बनाने लगातार कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी कोई निराकरण नहीं किया जा रहा। जिस चलते ग्रामीणों का उग्र रूप चक्काजाम के रूप में सामने आया है। NH 49 जांजगीर चांपा रोड में खोकसा ओवरब्रिज को जाम कर दिया गया है। जिले के जिम्मेदार अधिकारी सड़क पर खड़े होकर सिर्फ नजारा ही देखते रहे। वही ग्रामीणों ने जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक चक्काजाम हटाने से मन कर दिया। फिलहाल मौके पर जिले विधायक ब्यास कश्यप सहित जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद है। अब देखन यह है कि जनता की मांग पूरी होती है या नहीं। समाचार लिखे जाने तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया था। ग्रामीण अधिकारियों की बात मानने तैयार नहीं।


