वासु सोनी चांपा। हनुमान धारा नया चांपा में फिर एक बार मारपीट की घटना सामने आ रही है। जहां हनुमान धारा नया चांपा के देवांगन धर्मशाला में वैवाहिक कार्यक्रम था। वहीं बारात आने के समय मोहल्ले के कुछ नशे के आदि लड़कों ने मामूली बात को लेकर लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया। लड़ाई झगड़ा बढ़ने की स्थिति में नशे के आदी लड़कों ने वैवाहिक घरवालों को बेल्ट से मारना शुरू कर दिया। जिससे तीन लोग घायल हो कर तत्काल चांपा थाने पहुंचे। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बीडीएम चिकित्सालय ले जाया गया। पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले में जुट गई।

