वासु सोनी चांपा। नगर में कब्जे की बाढ़ आ गई है लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता। नगर में शासकीय अधिकारियों के राज में लगातार कब्जे को बढ़ावा मिल रहा है। बेजाकब्जाधारी लगातार नगर को अपनी चपेट में ले रहे है लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता। चांपा नगर में एक ओर कमीशन राज हावी है तो दूसरी ओर तत्काल जेब गर्म की स्कीम भी जारी है। नगर में चारों ओर कब्जाधारी शासकीय भूमि पर कब्जा कर आसानी से जीवन यापन कर रहे है तो वहीं कब्जाधारी एक के बाद एक लगातार कब्जा करते हुए अपने दुकानों की संख्या में इजाफा करना शुरू कर देते है। उसके बाद भी अधिकारियों के कान में जूं ना रेंगना सिर्फ यही बताता है कि कोई फर्क नहीं पड़ता। चांपा नगर की बात करें तो सिर्फ दिखावे के लिए कुछ कार्रवाई हो जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी क्योंकि नगर में कई स्थानों पर अधिकारियों ने कार्रवाई तो की लेकिन किसी को कोई फर्क नहीं पड़ा, वहीं कब्जाधारी की शिकायत को लेकर कई लोग अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं लेकिन अधिकारियों को भी कोई फर्क नहीं पड़ता।

