विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय चांपा मे एक दिवसीय निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन

0
6

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय चांपा मे एक दिवसीय निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन

चांपा।व्यवहार न्यायालय चांपा मे विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक दिवसीय निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के मार्गदर्शन में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक दिवसीय निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर कार्यक्रम आयोजित हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके निर्देशानुसार अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति चांपा श्रीमती नम्रता नोरगे के निर्देशन में 7 अप्रैल 2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में समस्त कर्मचारी, अधिवक्ताओं एवं उपस्थित पक्षकारों का निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस अवसर में तालुका अध्यक्ष श्रीमती नम्रता नोरगे द्वारा प्रत्येक नागरिकगण को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने व स्वास्थ्य का नियमित रूप जांच कराने का सलाह भी दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here