नियम से मिलेगा गैस, क्या नियमों की जांच कर रहे अधिकारी…खुलेआम सड़कों पर घरेलू गैस का उपयोग, अधिकारियों की मेहरबानी की ओर इशारा

0
67

वासु सोनी चांपा। नगर में इन दिनों घरेलू गैस को लेकर चर्चा का माहौल गर्म है। एक ओर गैस की किल्लत का तकाजा और दूसरी ओर घरेलू गैस का रोड किनारे उपयोग अधिकारियों की मेहरबानी की ओर इशारा कर रहा है। जिला कलेक्टर द्वारा गैस की कालाबाजारी रोकने जांच अभियान चलाने कहा गया। संबंधित अधिकारी और कर्मचारी जिले में कालाबाजारी रोकने निकल पड़े लेकिन एक दो दिन के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। गैस की कालाबाजारी के बीच अवैध वसूली का भी मामला सामने आया। जिसमें कुछ व्यापारियों के दबी जुबान कहा कि अधिकारी 10 हजार तक ले रहे है। अब समाचार छापना लाजमी था कि आखिर कौन अधिकारी है जो 10 हजार की वसूली कर रहा है या फिर फर्जी अधिकारी बनकर व्यापारियों के जेब में डाका डाला जा रहा है परंतु जिले के अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग पाया। वही अधिकारी यह कहते फिर रहे है कि सबूत है तो बताए? अब आम जनता और पत्रकारों के पास यही काम बाकी रह गया है। वही अधिकारी और कर्मचारी अपनी नौकरी और कर्तव्य को भूलकर आरामदायक कमरे में जीवन व्यतीत करते नजर आते है।
साहब कह रहे… कार्रवाई तो कर रहे हैं…
जिला कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम कुछेक जगह पहुंच खानापूर्ति करने पहुंच रही है लेकिन उनके पहुंचने के पहले संबंधित संस्थानों में एक दो घरेलू गैस ही मिल रहे है जिस पर अधिकारी कार्रवाई कर रहे है। वहीं खुलेआम सड़कों पर घरेलू गैस का उपयोग अधिकारियों को शायद ही नजर आ रहा हो।
घरेलू गैस का खुलेआम उपयोग…
जिले सहित चांपा नगर की बात करें तो ठेला संचालकों द्वारा खुलेआम घरेलू गैस का उपयोग किया जा रहा है। एक ओर घरेलू गैस की किल्लत को लेकर एजेंसी संचालक कार्ड और उसकी समय सीमा पर ही गैस देने की बात कर रहे है तो फिर घरेलू गैस इन छोटे व्यापारियों के उपयोग के लिए कौन दे रहा है? खुलेआम घरेलू गैस कालाबाजारी पर कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति के लिए की जा रही है। वहीं अधिकारियों को सभी जानकारी पूर्ण रूप से बताने पर ही कार्रवाई करने की बात कही जाती है।
बहरहाल खानापूर्ति और बहानेबाजी के लिए जिले के ऐसे अधिकारियों को अवार्ड प्रदान कर सम्मान देना कोई अतिश्योक्ति वाली बात नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here