वासु सोनी चांपा। बीती रात चांपा पुलिस द्वारा नगर के बेरियर चौक में नशे के खिलाफ अभियान में लगभग 160 से भी अधिक देशी शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों ने बताया कि लगभग दो बोरी शराब के साथ आरोपी के पास से नशे का सिरप और गोली भी मिला है लेकिन सिर्फ अवैध रूप से बेची जा रही शराब पर कार्रवाई की गई?
आपको बता दें कि 13 अप्रैल की रात मुखबिर की सूचना पर नगर के बेरियर चौक में एक व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने की जानकारी पर कार्रवाई करते हुए चांपा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग दो बोरी अवैध देशी शराब पकड़ी। वही नीले रंग के थैले में नशे की सिरप और गोली की बात भी सूत्रों के द्वारा बताई जा रही है। अगर नशे की सिरप और गोली आरोपी के कब्जे से मिली तो अवैध सिरप और गोली की कार्रवाई क्यों नहीं की गई? नगर में चर्चा का माहौल गर्म है कि अवैध शराब की कार्रवाई तो की गई लेकिन नशे के सिरप और गोली पर रियायत देने आखिर किसकी साज़िश है, और उससे किसे फायदा मिल रहा है।
फिलहाल जांजगीर चांपा पुलिस के समाचार ग्रुप में ऐसी किसी भी समाचार की जानकारी नहीं मिली है, वहीं यह भी माना जा रहा है कि कार्रवाई में और भी बड़े नशे के सौदागर के नाम का खुलासा हो सकता है? अब देखना यह है कि इस मामले में कार्रवाई कहां तक जा सकती है?

