
वासु सोनी चांपा। जिले और नगर में अधिकारियों की भ्रष्ट राजनीति देखनी हो तो हनुमानधारा में चल रहे सौंदर्यीकरण ओर आसपास हो रहे कब्जे से आसानी से देखा जा सकता है? अधिकारी अपने कोप भवन में एसी युक्त कमरे में मजा ले रहे है तो वहीं एसी भी कब्जाधारियों की शय में लगाया जा रहा है ताकि अधिकारी आराम करे और भूमाफिया आसानी से शासकीय भूमि पर कब्जा का ले। तो दूसरी ओर जनता सिर्फ आवेदन लगाती रहे और अधिकारी भी यही कहे कि आवेदन लगा दिया है देख लेंगे? लेकिन तब जब भूमाफिया पूरे शासकीय भूमि पर कब्जा कर लेंगे तब?
कहीं राजस्व विभाग के कर्मचारी ही तो नहीं करवा रहे कब्जा?
चांपा नगर में अब जनता सिर्फ सोच रही है और ताजा मामला हनुमान धारा में देख रही है कि कैसे भूमाफिया बड़ी आसानी से हनुमान धारा के कुछ निजी और शासकीय भूमि पर अधिकारियों की जानकारी के बाद भी कब्जा कर ले रहे है? लेकिन कार्रवाई के नाम पर अधिकारी पहले जनता को समझाने अपने कार्यालय बुलाते है और जब मामले की सेटिंग ना हो तो भूमाफिया से सांठ गांठ कर आसानी से शासकीय भूमि पर कब्जा दिलवा देते है?
बहरहाल हनुमान धारा की शासकीय भूमि पर कब्जा खाली करने और भूमाफिया पर शिकंजा कसने चांपा नगर सहित जिले के अधिकारियों को एड़ी चोटी की जोर लगानी पड़ रही है बावजूद अधिकारी कुछ नहीं कर पा रहे है? अब देखना यह है अधिकारी बंद कमरे में एसी का मजा लेंगे या कुछ कार्रवाई भी कर पाएंगे?

