वासु सोनी चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा के पीडब्ल्यूडी विभाग का बाबू अपने नियमों और ठेकदारों के साथ सांठ गांठ को लेकर काफी प्रसिद्ध है? कहीं बाबू की संपत्ति का खुलासा ना हो जाए इसलिए दस्तावेजों को छुपा के तो नहीं रख रहा? नगर पालिका परिषद चांपा के पीडब्ल्यूडी विभाग का बाबू नियमों की आड़ लेकर कई दस्तावेजों को देने से कतराता रहता है, अचंभा तो तब लगता है, जब दस्तावेज लेने के समय उसके मन के हिसाब से लो तो सही, नहीं तो ऐसे बात करता है जैसे किसी ने उसकी घरेलू संपत्ति मांग ली हो?
आपको बता दें कि नगर पालिका परिषद चांपा के पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ बाबू जवाहर पटेल पिछले लगभग 15 से भी अधिक सालों से एक ही विभाग में है। आखिर ऐसा क्या है उस बाबू जवाहर पटेल में जो 15 सालों से भी अधिक समय से एक ही शाखा में जमा हुआ है। आखिर उस विभाग का ऐसा क्या राज है जो वो दबा के रखा हुआ है। क्यों 15 से भी अधिक सालों से कोई उसे हटा नहीं पा रहा। विश्वस्त सूत्रों ने तो यह भी कह दिया कि ठेकदारों से बिना कमीशन फाइल आगे नहीं बढ़ाता? कई तो यह भी कहते है कि बहुत आलीशान घर के रहते है। अब चांपा नपा के पीडब्ल्यूडी विभाग में अंगद के पैरों की तरह जमे हुए है तो आलीशान क्या ताजमहल भी बना सकते है?
कितनी मिलती होगी कमीशन फाइल आगे बढ़ाने की?
नगर पालिका परिषद चांपा में कई सालों से करोड़ों अरबों का निविदा होता आ रहा है? ठेकेदारों की फाइल कब कैसे आगे बढ़ानी है या कोई दस्तावेज किसी को नहीं देनी हो तो इन सब का हिसाब बाबू को ही रखना होता है? जिससे साफ प्रतीत होता है कि नपा चांपा में पदस्थ पीडब्ल्यूडी विभाग का बाबू अपने मतलब के लिए नियम की बातें कर कोई दस्तावेज देना पसंद नहीं करता या यह भी कह सकते है कि वह उन दस्तावेजों को अपने घर की संपत्ति समझता है?
बहरहाल ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों के कारण ही नगर विकास की बाट जोह रहा है, और तो और विकास के नाम पर कमीशन लेकर विनाश को भी बढ़ावा दे रहा है? ऐसे कर्मचारियों पर जांच कार्रवाई क्यों नहीं की जाती, ऐसे कर्मचारियों की संपत्ति का खुलासा भी होना चाहिए।
- छत्तीसगढ
- अकलतरा
- अन्य खबरें
- अंबिकापुर
- आस्था
- एमसीबी
- कवर्धा
- कांकेर
- कोरबा
- क्राइम
- खरसिया
- खाटूश्याम जी
- खेल
- गरियाबंद
- जगदलपुर
- जशपुर
- जांजगीर-चांपा
- ट्रेंडिंग
- दिल्ली
- दुर्ग
- धमतरी
- परिवहन
- पुलिस
- पेंड्रा गौरेला मरवाही
- प्रशासन
- बलोदाबाजार
- बिज़नेस
- बिलासपुर
- भिलाई
- मनोरंजन
- मुंगेली
- मुंबई
- राजनांदगांव
- राजनांदगाँव
- राजनीति
- रायगढ़
- रायपुर
- रेलवे
- शिक्षा
- शेयर मार्केट
- सक्ती
- सारंगढ़
- सूरजपुर
- स्वास्थ्य

