
वासु सोनी चांपा। नगर में मरम्मत के नाम पर भ्रष्टाचार का खुला खेल खेला जा रहा है। मरम्मत और पेचवर्क के नाम पर आखिर कितना भ्रष्टाचार हो रहा है, यह देखना हो तो नगर पालिका परिषद चांपा के अधिकारी कर्मचारी द्वारा कराए जा रहे कार्यों को देख लो, गुणवत्ताहीन कार्य करवा कर मरम्मत का पूरा पैसा हजम किया जा रहा है, तो दूसरी ओर ठेकेदार का मानना रहता है कि इतने कम रुपए क्या क्वालिटी वाला काम करेंगे फिर कमीशन भी ज्यादा देना पड़ता है।
सुभाष चौक में मरम्मत, जानकारी क्यों देंगे जनता को?
नगर के सुभाष चौक में चल रहे मरम्मत वर्क में बिना इंजीनियर की जांच के काम हो रहा है, कही ऊपर, कही नीचे, कही आगे, कही पीछे? लेकिन देखने कौन जाएगा? अधिकारी और कर्मचारी मिलकर नगर विनाश की रूपरेखा तैयार कर रहे। सुभाष चौक में चल रहे कार्यों का आंकलन फोटो देखकर आसानी से लगाया जा सकता है?
नगर पालिका के ठीक सामने कॉलोनी दीवार के पीछे चल रहा गुणवत्ताहीन नाली मरम्मत?
काम और कमीशन की भूख ऐसे की महीनों का काम दिन में पूरा हो जा रहा है? नगर पालिका के ठीक सामने कॉलोनी दीवार के पीछे गुणवत्ताहीन नाली मरम्मत का काम चल रहा है, जहां बिना इंजीनियर के गुणवत्ताहीन कार्य जल्दबाजी के किया जा रहा है, कही छड़ दिख रहा तो कहीं सीमेंट फट रहा, तो कहीं ढलाई मोटी पतली, अब बिना इंजीनियर की जांच के यही विनाश जाती है।आखिर कमीशन का जो सवाल है?
बहरहाल अधिकारी कर्मचारी कमीशन के इंतजार में है जनता कुछ पूछ थोड़ी रही है, छापने दो छापने वालों को कमीशन बराबर पहुंचना चाहिए़, यही सोच के साथ मरम्मत के सारी कार्य विनाश की पटरी पर दौड़ रही है? अब चांपा नगर को बचाने अधिकारी कर्मचारियों को नगर की जनता द्वारा कमीशन ना देना पड़ जाए?
अब देखना यह है कि कुछ जांच होगी, कार्रवाई होगी या कमीशन बढ़ेगा?

