भ्रष्टाचार में बलौदा नगर पंचायत भी नहीं अछूता… नाली निर्माण में कमीशन फंडा ऐसा कि काम जैसा भी हो होने दो…

0
83


वासु सोनी बलौदा। एक ओर नगर पालिका परिषद चांपा में मरम्मत की धज्जियां उड़ाई जा रही है तो दूसरी ओर नगर पंचायत भी पीछे नहीं। मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण का काम ऐसा कि देखने वाला भी कह बैठे। हमे भी ऐसा काम क्यों नहीं देते।
आपको बता दें कि नगर पंचायत में मुख्य मार्ग में नाली निर्माण के कार्य चल रहा है, जो अब का महीनों से बंद पड़ा है। समझ यह नहीं आ रहा कि काम किसने और क्यों बन्द कराया है। कही यहां भी कमीशन का आंकड़ा तो अटक नहीं गया।
सूत्रों ने यह भी बताया कि काम तो अटका दिया गया है लेकिन उसकी जांच करने किस इंजीनियर को भेजा गया था? नगर पंचायत इंजीनियर के निर्देशन में अगर गुणवत्ताहीन कार्य कराना ही था तो राह चलते मिस्त्री से भी नाली या अन्य निर्माण कार्य करा सकते थे। लेकिन कमीशन मिस्त्री से नहीं मिल पाता, उसके लिए ठेकेदार और दस्तावेजों की आवश्यकता जरूर पड़ती है। बलौदा नगर पंचायत में निर्माण कार्यों की जांच उच्च स्तर की हो तो शायद ही नगर पंचायत बलौदा का विकास हो, अन्यथा विनाश की गाथा नगर पंचायत बलौदा के अधिकारी कर्मचारी मिलकर लिख ही रहे हैं।
बहरहाल भुगतान और कमीशन के चक्कर में निर्माण कार्यों में ग्रहण लग चुका है, अब देखना यह है कि निर्माण कार्य सही होता है या कमीशन बढ़ता है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here