बड़ी खबर: दुर्ग में जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे सस्पेंड, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो हुआ था वायरल!

0
10

​छत्तीसगढ़ (दुर्ग):। दुर्ग जिले से इस वक्त की एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आ रही है। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) रूपेश कुमार पांडे को राज्य सरकार द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

​वायरल वीडियो का असर: कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसमें जनपद CEO रूपेश कुमार पांडे ‘सुशासन तिहार’ के दौरान बीजेपी ग्रामीण महामंत्री पुराण देशमुख से तीखी बहस करते नजर आए थे।
​विधायक की मौजूदगी में हुआ विवाद: यह पूरा विवाद क्षेत्रीय विधायक ललित चंद्राकर की मौजूदगी में हुआ था।

विवाद की वजह

जानकारी के अनुसार, सुशासन तिहार के तहत आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में सामुदायिक भवन के लिए राशि जारी करने को लेकर बीजेपी नेता ने आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

​”जो करना है कर लो…”

​वायरल वीडियो में जनपद CEO रूपेश कुमार पांडे को साफ तौर पर यह कहते सुना गया था कि, “जो करना है कर लो।” इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी नेताओं और स्थानीय लोगों ने अधिकारी के इस अड़ियल रवैए और व्यवहार पर कड़े सवाल उठाए थे।

​मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा था, जिसके बाद राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए जनपद CEO रूपेश कुमार पांडे को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here