वासु सोनी चांपा। बीते 1 जून 2026 को दोपहर 2 बजे हुए गाली गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी मामले पर आधी रात बीतने तक चांपा थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के चांपा नगर मंडल अध्यक्ष लव देवांगन ने चांपा थाने पहुंच अपने साथ हुए मामले को लेकर अपराध पंजीबद्ध कराया। जिसमें पुलिस को यह बताया गया कि थाना चौक निवासी महिला की सहायता के लिए भाजपा युवा मोर्चा के चांपा नगर मंडल अध्यक्ष लव देवांगन अपने मित्र दिग्विजय सिंह के साथ थाने पहुंच था। जहां थाना चौक निवासी मन्नू चौहान, सहस साय चौहान, विष्णु चौहान, करण चौहान ने थाना परिसर में लव देवांगन से धक्का मुक्की करते हुए, गाली गलौच, मारपीट सहित गोली मरवा दूंगा कहकर जान से मारने की धमकी दी। जिस पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध करवाकर उचित कार्रवाई करने की बात लिखवाई गई।
गाली गलौच, मारपीट संबंधित विवाद पहुंचा थाने लेकिन मामला बन गया राजनीतिक?
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार थाना चौक के पास स्थित किसी जमीन विवाद के कारण यह मामला विवाद में आया? जमीन विवाद में चौहान परिवार का आपसी लेन देन था, जिसमें लव देवांगन द्वारा मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया लेकिन विवाद कुछ ऐसा बढ़ा कि मामला थाने तक पहुंच गया? वही थाना परिसर में मामला इस मोड़ पर पहुंच गया कि बात भारत के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन को गाली देने तक पहुंच गया?
व्यक्तिगत मामला पहुंचा राजनीतिक संगठन तक ?
मिली जानकारी के अनुसार चांपा थाने में कराए गए अपराध पंजीबद्ध में भारत के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा को गाली देने संबंधित बातों का जिक्र भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष लव देवांगन के द्वारा लिखवाई गई है।
बहरहाल चांपा पुलिस ने बताया कि घटना में बाद से आरोपी फरार है? जिनकी खोजबीन की जा रही है। अब देखना यह है कि व्यक्तिगत घटना राजनीतिक रूप कैसे लेता है? वहीं आरोपी कब तक पुलिस की गिरफ्त में आयेंगे? साथ ही संगठन के दृष्टिकोण से संगठन के प्रतिनिधि इस घटना पर कैसी कार्रवाई की मंशा जाहिर करेंगे?

