साल भर से हुए निर्माण और मरम्मत कार्यों की जांच करने से उठेगा भ्रष्टाचार से पर्दा, अधिकारी, कर्मचारियों के संपत्तियों की होनी चाहिए जांच? भुगतान और कमीशन का खेल चल रहा नगर पालिका परिषद चांपा में, कौन करेगा जांच? 

0
7

 

वासु सोनी चांपा। नगर के निर्माण कार्यों में गजब का खेल चल रहा है। निर्माण कार्यों की जांच करने वाले अधिकारी कर्मचारियों की संपत्तियों की जांच की जाए तो सारे रहस्यों से पर्दा उठ जाएगा। साल भर में नगर पालिका परिषद चांपा अंतर्गत जितने भी मरम्मत और निर्माण कार्य किए गए है, उन्हें बारीकी से जांच करने पर पता चलेगा कि नगर पालिका परिषद चांपा के अधिकारी, इंजीनियर और कर्मचारी द्वारा बिना जांच किए ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने की दृष्टि से मौके पर जांच ही नहीं किया गया है। वहीं जो भी जानकारी ठेकेदारों द्वारा दी उसके हिसाब से कार्यालय में बंद कमरे में ठेकेदारों से पूछ पूछ पर भुगतान को प्रक्रिया अपनाई गई है। साथ ही अन्य संबन्धित कर्मचारियों द्वारा भुगतान भी कर दिया गया है।

साल भर से नगर में हुए विकास कार्यों के नाम पर जो भ्रष्टाचार हुआ है उसे उजागर करने नगर को जनता को खुद से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने आगे आना होगा? विकास के नाम पर अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदार एक साथ मिलकर सिर्फ विनाश लीला के साथ झुनझुना पकड़ाने का कार्य कर रही है। निर्माण कार्य, मरम्मत संबंधित छोटे छोटे कार्यों मेही अधिक कमीशन के साथ तत्काल भुगतान की सुविधा नगर पालिका परिषद चांपा के अधिकारियों द्वारा दी जा रही है लेकिन जांच के नाम पर नगर की जनता को सिर्फ धोखा दिया जा रहा है।अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदार को सिर्फ कमाई चाहिए जनता से क्या लेना देना?

कोई नहीं कर पा रहा अधिकारी कर्मचारियों की संपत्ति की जांच, जांच होने से उठ सकता है आवश्यकता से अधिक संपत्ति से पर्दा…

नगर पालिका परिषद चांपा के अधिकारी और कर्मचारियों की संपत्ति की जांच की जाए तो पता चलेगा कि भ्रष्टाचार किस कदर हावी हो चुका है? नगर में निर्माण कार्यों के बाद जो भुगतान और कमीशन का खेल खेला जा रहा है उस पर से पर्दा तभी उठ पाएगा जब अधिकारी और कर्मचारियों की संपत्ति की जांच उच्च स्तरीय होगी? निर्माण कार्यों की जांच करने पर पता चलेगा कि छड़, रेती, गिट्टी, प्लास्टर, ईंट सहित निर्माण सामग्री में कितना भ्रष्टाचार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here