गौतम यादव के एल्डरमैन बनने से होगी वार्डवासियों की समस्या का निराकरण, पार्टी ने जताया भरोसा…

0
35

वासु सोनी चांपा। नगर की राजनीति में लगभग 15 वर्ष से भी अधिक समय से सक्रिय भूमिका निभाने वाले न्यू शंकर नगर निवासी गौतम यादव को स्वच्छ छबि, मिलनसार और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय उपस्थिति ने नगर पालिका परिषद चांपा में नामांकित पार्षद (एल्डरमैन) का दायित्व सौंपा गया है। बीजेपी के दमदार कार्यकर्ता और व्यक्तित्व के धनी गौतम यादव नगर पालिका परिषद चांपा में नामांकित पार्षद (एल्डरमैन) की भूमिका से वार्डवासियों की समस्या का निराकरण करवाने सदैव सक्रिय रहेंगे। वहीं गौतम यादव को नामांकित पार्षद (एल्डरमैन) बनाए जाने से वार्डवासी, नगरवासी और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

आपको बता दें कि न्यू शंकर नगर में रहने वाले गौतम यादव पढ़ाई के बाद प्रारंभिक दिनों से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर नगर हित में अनेक कार्य किये। छात्र राजनीति में आने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में उन्हें नगर मंत्री के दायित्व दिया गया। छात्र हित के सफल कार्यों के चलते बहुत जल्द अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चांपा नगर का महामंत्री बना दिया गया। नगर हित के साथ पार्टी की सक्रियता के चलते पदाधिकारियों ने भाजयुमो चांपा नगर का महामंत्री नियुक्त किया। जल्द ही पार्टी के प्रति सक्रिय भूमिका के चलते वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाजयुमो नगर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया। अपने तमाम कार्यकाल के दौरान गौतम यादव ने भाजपा के अनेक कार्यक्रमों में लोगो की सदस्यता बढ़ाने के साथ पूरी निष्ठा से लोगों को पार्टी से जोड़ा। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी चांपा नगर मंडल में नगर मंत्री का दायित्व निभा रहे है।

भाजपा पार्टी के प्रति लगातार समर्पण को देखते हुए भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा नई जिम्मेदारी के रूप में गौतम यादव को नगर पालिका परिषद चांपा में नामांकित पार्षद (एल्डरमैन) के रूप में लोगो से जुड़कर उनकी समस्याओं का निराकरण करवाने की जवाबदारी सौंपी है। गौतम यादव की इस उपलब्धि से वार्ड सहित नगरवासियों में हर्ष व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here