सरकारी शराब दुकान के सामने अवैध चखना दुकान में खुलेआम बैठकर शराब पीते मिल जाएंगे शराबी…
वासु सोनी जांजगीर-चांपा। जिले के लोगों के लिए शासन ने शराब दुकान की व्यवस्था कर दी है, साथ ही शासकीय चखना दुकान भी खोल दी है लेकिन अवैध चखना दुकान संचालकों की बाढ़ ने शासन की शराब चखना दुकान नीति में सेंध लगा दी है।
वहीं जिले के आबकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारी जितनी शांत मुद्रा में नजर आते है शायद ही अन्य जिलों में ऐसी व्यवस्था हो? आखिर अवैध चखना दुकान पर कार्रवाई नहीं हो पाना समझ से परे है? जो सीधे तौर पर अवैध चखना दुकान संचालक और आबकारी अधिकारी कर्मचारियों की सांठ गांठ की ओर खुले रूप से इशारा कर रही है?
दूसरी ओर स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि इनके खिलाफ नियमित कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।
बहरहाल जांजगीर चांपा आबकारी विभाग में अधिकारी यही भजन गाते मिल जाते है कि कर्मचारी नहीं है कितनी बार चेक करने जाएंगे और कार्रवाई करेंगे? बीट किसी और का होता है और कार्रवाई किसी और का? सीधे तौर पर यही कहा जा सकता है कि अवैध चखना दुकान के सामने सरकारी चखना दुकान जल्द ही धाराशायी हो सकते है?

