वासु सोनी चांपा। नगर के राजस्व अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार और पटवारी के द्वारा हनुमान धारा शासकीय भूमि कब्जा मामले में कार्रवाई करने हाथ काँपते नजर आ रहा है, कही नौकरी ना चली जाए?
आपको बता दें कि नगर के राजस्व अधिकारी एसडीएम पवन कोसमा, तहसीलदार प्रशांत पटेल और पटवारी सुधेश शांडिल्य के द्वारा हनुमान धारा पर्यटन स्थल के समीप भूमाफिया द्वारा करोड़ो की शासकीय भूमि को कब्जा कर लिया गया है जिसकी जानकारी एसडीएम पवन कोसमा, तहसीलदार प्रशांत पटेल और पटवारी सुधेश शांडिल्य को होते हुए भी कार्रवाई ना कर पाना करोड़ों की शासकीय भूमि कब्जा मामले में सांठ गांठ की ओर पूर्णतया इशारा कर रहे है। आखिरकार करोड़ों की शासकीय भूमि जो कब्जा किया गया है। बावजूद नगर के अधिकारी कर्मचारी द्वारा कार्रवाई के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है?
वही हनुमान धारा शासकीय भूमि कब्जा मामले में जिले के कलेक्टर को भी जानकारी होने के बाद भी कोई कार्रवाई ना हो पाना किसी बड़े संदेह को जन्म दे रहा है? नगर की जनता सिर्फ यही सोच रही है कि करोड़ो की शासकीय भूमि कब्जा करने वाले भूमाफिया के द्वारा अधिकारी कर्मचारी को कितनी रिश्वत/कमीशन की राशि बांटी गई होगी?
बहरहाल हनुमान धारा में स्थित करोड़ों की शासकीय भूमि पर कब्जा हो चुका है जिसकी जानकारी अधिकारियों को होने के बाद भी वे अपने कार्यालय में आरामदायक जीवन यापन कर रहे है? शायद शासन के अधिकारी कर्मचारी नहीं चाहते कि हनुमानधारा की शासकीय भूमि कब्जामुक्त हो? वहीं कार्रवाई ना कर पाना सन्देह को प्रबल बना रहा है?

