
वासु सोनी चांपा। रेलवे अधिकारी कर्मचारी की मनमानी का खासा उदाहरण चांपा रेलवे स्टेशन में देखने को मिल रहा है? आगामी आयोजन को लेकर बनाए जा रहे डोम के बीच में पेड़ आ जाने से जीवित पेड़ को काट दिया गया। सिर्फ अपने कार्यक्रम और मनोरंजन के लिए अधिकारी कर्मचारी ने पेड़ को कटवा दिया।
आपको बता दें को गति शक्ति कार्यक्रम के तहत चांपा रेलवे स्टेशन का चयन वर्चुअल उद्घाटन के लिए किया गया है। जिसके लिए आए दिन जोन के अधिकारी और कर्मचारी निरीक्षण पर पहुंचते थे। आगामी दिन के लिए वर्चुअल उद्घाटन की तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं शनिवार की सुबह आरपीएफ पोस्ट के आगे बने पार्किंग परिसर के दो पेड़ो को डोम लगाने के लिए कटवा दिया गया। जिसकी अनुमति ली गई है या नहीं इसकी जानकारी रेल विभाग शायद ही देना पसंद करे।
टाइल्स लगाने अनुमति नहीं थी लेकिन डोम बनाने अनुमति मिल गई…
आपको बता दें कि रेलवे स्टेशन में आरपीएफ पोस्ट के आगे बने पार्किंग का काम जब चल रहा था तब जमीन पर लगने वाले टाइल्स के लिए पेड़ काटने विभागीय अनुमति मांगी गई थी लेकिन किसी ने अनुमति नहीं दिया, वहीं यह बात समझ से परे है कि अचानक कैसे वर्चुअल उद्घाटन के लिए पेड़ काटने की अनुमति मिल गई? या यह कहा जा सकता है कि सिर्फ रेलवे के वर्चुअल उद्घाटन और मनोरंजन के लिए जीवित पेड़ को काट दिया गया?
आखिर किसने दिया पेड़ काटने का आदेश?
छत्तीसगढ़ के गति शक्ति अंतर्गत पहला वर्चुअल उद्घाटन चांपा रेलवे स्टेशन का होना तय हुआ है? जिसके लिए चांपा रेलवे स्टेशन के काया कल्प किया जा रहा है? इसी कड़ी में वर्चुअल उद्घाटन की समय सीमा तय की गई है जिसके कार्यक्रम के लिए डोम बनाने का काम जारी है, जिसमें पार्किंग परिसर के पेड़ को काट दिया गया? वही पेड़ को काटने किसने आदेश दिया? यह सोच का विषय है? अब देखना यह है कि इस विषय पर कुछ कार्रवाई होती है या मामला रफा दफा कर दिया जाएगा?

