गरीबों का बेजा कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अमीरों का बेजा कब्जा बर्दाश्त किया जाएगा… समाचार पत्रों से चांपा तहसीलदार प्रशांत पटेल की दो टूक… 

0
60

वासु सोनी चांपा। नगर में इन दिनों बैरियल चौक में हुए अवैध कब्जे को तोड़ने तहसीलदार सीएमओ सहित अधिकारी कर्मचारी की टीम पहुंची थी। लगातार शिकायत होने पर राजस्व चांपा और नगर पालिका परिषद चांपा टीम ने बैरियल चौक के सभी बेजा कब्जे को जेसीबी की सहायता से तोड़ दिया।

आपको बता दें कि नगर के नागरिकों द्वारा बैरियर चौक में जाम लगने की शिकायत की थी। जिस पर पत्राचार कर अवैध कब्जाधारियों को कब्जा हटाने कहा गया था, कब्जा नहीं हटाने की स्थिति में 10 जुलाई को राजस्क और नपा की टीम सदल बल बैरियर चौक पहुंच अवैध कब्जा हटा दिया। जहां तहसीलदार ने पत्रकारों से कहा कि नगर में कही भी अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा लेकिन समझ से परे यह है कि सिर्फ गरीबों का बेजा कब्जा ही अधिकारियों को नजर क्यों आता है, हनुमान धारा में कई एकड़ शासकीय भूमि कब्जा शायद अमीर लोगों ने किया है जिसके लिए तहसीलदार और नपा चांपा की टीम करोड़ों की शासकीय भूमि को कब्जे से मुक्त नहीं करा पा रही है।

वही समाचार पत्रों की तहसीलदार प्रशांत पटेल दो टूक कहते फिर रहे है कि बेजा कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा फिर हनुमानधारा के करोड़ों की शासकीय भूमि का कब्जा क्यों नहीं हटा पा रहे है? यह सोच का विषय है।

चांपा तहसीलदार प्रशांत पटेल, राजस्व अधिकारी कर्मचारी की टीम सिर्फ गरीबों के कब्जे को ही कब्जा मानती है, अमीरों के द्वारा किया गया कब्जा नियम से किया जाता है और वह नियम क्या होता है ये नगर की जनता भी आसानी से समझती है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here